एसएसपी नवनीत सिंह की अनुभवी लीडरशिप की हो रही सराहना

उत्तराखंड 4 Min Read
4 Min Read

कोतवाली नगर हरिद्वार

शानदार सफलता एसएसपी नवनीत सिंह की अनुभवी लीडरशिप की हो रही सराहना

हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका कस्टडी रिमाण्ड के जरिये फेक करेंसी गैंग तक पहुंची पुलिस

पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार🔗, कब्जे से कुल 1,10,000 के नकली नोट, प्रिन्टर व कार बरामद

- Advertisement -

दो जोड़ी पिता-पुत्र को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर भेजा था जेल, लिया गया था कस्टडी रिमाण्ड

अब पकड़े गए आरोपी ढाबे और कपड़ा व्यवसाय की आड़ में चला रहे थे नकली करेंसी

सुखबीर बैंक फ्राड और जाली करेंसी मामले में जा चुका है जेल, सलाखों के पीछे हुई थी पवन से दोस्ती

हरिद्वार से पंजाब तक की दौड़कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस के हाथ लगी कामयाबी

एसएसपी नवनीत सिंह के अनुभवी नेतृत्व में फेक करेंसी गिरोह की तह तलाश रही हरिद्वार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गैंग के मुख्य सरगना और उसके एक साथी को दबोचकर केवल प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर परिपक्वता, मेहनत और कामयाबी की नजीर पेश की है। हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि शिद्दत से की गई कोशिश कामयाबी के शिखर तक पहुंचकर ही मानती है।

- Advertisement -

बीते दिनों ०६ जुलाई को सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार व संजीव कुमार के कब्जे से कुल 84500 रुपये नकली नोट बरामद कर उनके खिलाफ मु0अ0सं0-335/26 धारा 179,180,3(5) बीएनएस पंजीकृत किया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जिला कारागार में दाखिल किया गया था।

दिनांक 10.07.2026 को न्यायिक अभिरक्षा मे निरुद्ध टिंकू और सुमित को P.C.R. (Police custody remand) में लेकर पूछताछ में सामने आए तत्वों के आधार पर पुलिस टीम पंजाब पहुंची। टीम ने वहां पवन कुमार को कुल 5,000 रुपये के नकली नोट के साथ बापू दा ढाबा निकट मुद्दल बाईपास पठानकोट हाईवे से तथा सुखवीर सिंह को 1,00,000 रुपये नकली नोट तथा नकली नोट के कूटकरण हेतु प्रयुक्त एक प्रिन्टर व वरना कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

पवन पेशे से ढाबा संचालक है जो ढाबे की आड मे नकली नोट का धन्धा करता था। अन्य आरोपी सुखबीर कपडो की व्यवसाय की आड मे नकली नोट का धन्धा करता था। इनके द्वारा असल 50,000 रुपये के बदले 1,00,000 नकली नोट देकर मुनाफा कमाया जाना प्रकाश मे आया। सुखबिर सिंह उपरोक्त पूर्व मे बैंक फ्राड के प्रकरण मे वर्ष 2020 मे तथा जाली करेंसी रखने के आरोप मे वर्ष 2024 मे थाना बटाला पंजाब से जेल जा चुका है। पवन कुमार वर्ष 2022 मे थाना बटाला से N.D.P.S. एक्ट मे जेल गया है।

- Advertisement -

जेल में दोनों की दोस्ती हुई और इन्होंने नकली नोट बनाकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना बनाई। आरोपियों के शेष आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है। दोनों को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी-
1- पवन कुमार पुत्र मोहिन्द्र कुमार निवासी ग्राम शिखर तहसील डेरा बाबा नानक थाना कोटली सूरत मल्ली जिला गुरदासपुर पंजाब उम्र 32 वर्ष।
2- सुखबिर सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी भटिक्के थाना तरशिक्का जिला अमृतसर पंजाब उम्र 52 वर्ष।

पुलिस टीम-
(1)प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
(2)उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल
(3)हे0का0 संजय पाल
(4)हे0का0 सतीश नौटियाल
(5)कानि0 सुनील चौहान
(6)कानि0 अजीत तोमर

Share This Article