स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने चलाया सफाई अभियान

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने चलाया सफाई अभियान
‘‘एक दिन एक घण्टा एक साथ’’
हरिद्वार । स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आॅफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी (एसडीआईएमटी) के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने माननीय जिलाधिकारी हरिद्वार महोदय द्वारा पुरे जिले में चलाये जा रहें सफाई अभियान जिसकी टैग लाईन ‘‘एक दिन एक घण्टा एक साथ’’ में पूर्ण रूप से सहयोग किया एवं इस सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए गुरूकुल महाविद्यालय से सर्विस रोड़ तक सफाई कार्य किया गया। इस सफाई कार्यक्रम में संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया, संस्थान के पंकज चैधरी की देख-रेख में सफाई अभियान को सम्पन्न कराया गया। उन्होंने सफाई के महत्व को बताया और विद्यार्थियों को इसके लिए मास्क एवं ग्लब्स उपलब्ध करवायें । ंस्थान की तरफ से इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक गोतम, अंजुम सिद्दकी, दिव्या राजपूत, अनुराग गुप्ता, विकास अग्रवाल, उमेश कुमार, सुधांशु जगता, दिलखुश कुमार, कशिश धीमान, त्रिशु अवस्थी, धरणीधर वाग्ले, देवेन्द्र सिंह रावत, दृगपाल, अमरेश यादव, रवि कुमार आदि ने सफाई कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share This Article