क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर की मौजूदगी में 71 वाहनों की सफल नीलामी सम्पन्न

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

*कोतवाली ज्वालापुर*

*क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर की मौजूदगी में 71 वाहनों की सफल नीलामी सम्पन्न*

आज दिनांक 18/02/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान के निर्देशन में कोतवाली ज्वालापुर परिसर में वर्ष 2017 से 2024 तक के आबकारी अधिनियम से संबंधित 61 वाहन एवं वर्ष 2024 से 2025 तक के 10 लावारिस वाहन, कुल 71 वाहनों की विधिवत नीलामी की गई।

नीलामी प्रक्रिया में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा, वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, नायब तहसीलदार हरिद्वार प्रताप सिंह एवं परिवहन कर अधिकारी रविंद्र पाल सिंह सैनी की उपस्थिति रही।

- Advertisement -

संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परिवहन अधिकारी द्वारा आबकारी अधिनियम से संबंधित 61 वाहनों का मूल्यांकन ₹3,90,000 तथा 10 लावारिस वाहनों का मूल्यांकन ₹57,000 निर्धारित किया गया था।

नीलामी में कुल 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आबकारी अधिनियम से संबंधित वाहनों की सर्वोच्च बोली ₹4,27,000 टोकन संख्या 01 रिजवान अली पुत्र इरशाद अली निवासी नगला इमरती, रुड़की द्वारा लगाई गई।

लावारिस वाहनों की सर्वोच्च बोली ₹1,22,000 टोकन संख्या 42 दानिश पुत्र मतलब निवासी अहवाब नगर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा लगाई गई।

आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उपरोक्त वाहनों को नियमानुसार सुपुर्द किया जाएगा।

हरिद्वार पुलिस द्वारा पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया के अनुरूप नीलामी संपन्न कर लंबित प्रकरणों के निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

- Advertisement -

Share This Article