Ad imageAd image

व्यर्थ नहीं जायेगा स्वामी निगमानंद का बलिदान, जारी रहेगा गंगा रक्षा के लिए मातृ सदन का आंदोलन : स्वामी शिवानंद सरस्वती

उत्तराखंड 3 Min Read
3 Min Read

**स्वामी निगमानंद की 15 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हरिद्वार । मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि स्वामी निगमानंद सरस्वती का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। गंगा रक्षा के लिए मातृ सदन का आंदोलन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि गंगा की खातिर अपने प्राणों का बलिदान करने वाले गंगा पुत्र स्वामी निगमानंद की 15 वीं पुण्यतिथि पर मातृ सदन आश्रम, जगजीतपुर कनखल , हरिद्वार में स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजित की गई। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वामी निगमानंद की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज ने कहा स्वामी निगमानंद की हत्या हुई। खनन माफियाओं के इशारे पर उन्हें जहर देकर मारा गया है। स्वामी निगमानंद ने गंगा की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान किया है। मातृ सदन उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगा सत्य की खातिर मातृ सदन का आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। स्वामी शिवानंद ने कहा कि उत्तराखंड में देवत्व का हास हो रहा है। खनन माफियाओं के इशारे पर सरकार देवभूमि के तीर्थत्व के साथ गंगा को नष्ट करने पर तुली है। धामी सरकार खनन माफियाओं के सबसे बड़े पैरोकार बन कर सामने आये है। हरिद्वार में गंगा के साथ किसानों की उपजाऊ भूमि को नष्ट किया जा रहा है। हाई कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सीपीसीबी, एनएमसीजी एवं पर्यावरण मानकों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। इसके बावजूद मातृ सदन एकमात्र संस्था है जो असत्य के खिलाफ सत्य की लौ जलाएं हुए हैं इस मौके पर साध्वी पद्मावती, डॉ विजय वर्मा, भोपाल सिंह चौधरी, डॉ निरंजन मिश्रा, कोशलेन्द्र झा, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कांत मणि त्रिपाठी, बसंत कुमार, दिनेश वालिया प्रधान ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी सुधानंद ने किया। कार्यक्रम में शिव डेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी महाराज, व्यापारी नेता संजीव चौधरी, सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी , किसान मजदूर उत्थान संस्था के विनोद कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोगों स्वामी निगमानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

- Advertisement -
Share This Article