आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करना जिला प्रशासन का लक्ष्य

उत्तराखंड 4 Min Read
4 Min Read

आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करना जिला प्रशासन का लक्ष्य

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी विभागों ने कांवड़ मेले की तैयारियां तेज कीं, धरातल पर युद्धस्तर पर कार्य जारी

शिवभक्तों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित

कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी

- Advertisement -

हरिद्वार, आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के सभी विभागों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कांवड़ मेले से संबंधित निर्माण, मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के कार्य तेजी से धरातल पर किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मेले से संबंधित सभी कार्य एवं व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ मेले को सुगमता के साथ संचालित करने के लिए शिव भक्तों को आवागमन में किसी तरह से कोई व्यवधान एवं परेशानी न हो इसके लिए कांवड़ मेले क्षेत्रांतर्गत सड़क,फुटपाथ, घाटों, पुलो एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया,संबंधित व्यक्तियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। अभियान के दौरान नगर निगम एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद रही।

मां मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में आज भी चलाया गया स्वच्छता अभियान

जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में “स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान” के तहत आज मनसा देवी मंदिर परिसर,पैदल मार्ग एवं आसपास के वन क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का द्वितीय दिवस भी व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया गया।”स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान” के उद्देश्यों के अनुरूप एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातातवरण उपलब्ध कराने के लिए मंसा देवी मंदिर परिसर, तथा परिसर से लगते वन क्षेत्र में में संचालित विशेष स्वच्छता अभियान के द्वितीय दिवस भी व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया।
अभियान के द्वितीय दिवस के दौरान राजाजी टाइगर रिजर्व के 15 कर्मचारी, एवं मंसा देवी मंदिर समिति के 25 सफाई कर्मी आदि लोगो द्वारा प्रतिभाग किया गया। सफाई अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर, पैदल मार्ग,सीढी मार्ग, तथा मंदिर के आस पास का वन क्षेत्र आदि स्थलों की व्यापक सफाई की गई।
इस दौरान प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का संग्रहण कर उनका नियमानुसार सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालने हेतु जागरूक किया गया। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि जिन स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा साफ किया जा रहा है।

कांवड़ पटरी मार्ग पर संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहा झाड़ी कटान एवं मरम्मत कार्य

कांवड़ पटरी मार्ग में जिला पंचायत, लोनिवि,संबंधित विभागों द्वारा झाड़ी कटान एवं सड़क का मरम्मत कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है, इसका साथ ही जिला पंचायत द्वारा शौचालय मरम्मत का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।
सिंचाई विभाग द्वारा बैरागी कैंप एवं अलकनंदा पार्किंग को सुव्यवस्थित किया जा रहा है तथा जल निगम द्वारा भी पेयजल लाइन बिछाने का कार्य तत्परता से किया जा रहा है।

- Advertisement -

Share This Article