भाजपा की वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रीता जोशी बहुगुणा के पति पूरन चंद्र जोशी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

भाजपा की वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रीता जोशी बहुगुणा के पति पूरन चंद्र जोशी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित,

हरिद्वार।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की छोटी बहन एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रीता जोशी बहुगुणा के पति पूरन चंद्र जोशी की अस्थियां आज वीआईपी घाट हरिद्वार में गंगा में वैदिक विधि विधान के साथ विसर्जित की गई। रीता जोशी बहुगुणा के सुपुत्र मयंक जोशी ने अस्थि विसर्जन की धार्मिक क्रिया को संपन्न कराया और बड़े भावुक होकर अपने पिता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की। अस्थि विसर्जन का कार्य उनके पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने संपन्न कराया। पूरन चंद्र जोशी का पिछले दिनों लंबी बीमारी के दौरान निधन हो गया था।

इस अवसर पर जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत ललितानंद गिरी महाराज, रीता जोशी बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, उनके बड़े बेटे साकेत बहुगुणा, और छोटे बेटे और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, रीता जोशी बहुगुणा के छोटे भाई शेखर बहुगुणा, विजय बहुगुणा की धर्मपत्नी, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, विवेक खंडूरी, पूर्व दर्जाधारी मंत्री डॉ संजय पालीवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सारस्वत,हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी विदुषी निशंक एडवोकेट,जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र किरण सिंह, शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा, हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय,प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, दर्जाधारी मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी मंत्री डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री हीरा सिंह रावत,संदीप चौधरी, शिक्षा विद और डिवाइन लाइट स्कूल के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सैनी आदि मौजूद थे।

- Advertisement -
Share This Article