आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाया गया अतिक्रमण अभियान

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

*आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाया गया अतिक्रमण अभियान*

*नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में भीमगोड़ा,हर की पौड़ी आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्यवाही*

*तहसील प्रशासन द्वारा रावली महदूद में नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया*

*हरिद्वार।।चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए शहर एवं हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत किए गए अतिक्रमण को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है तथा प्रशासन,नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -

नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि उनके नेतृत्व में आज भीमगोड़ा से हर की पौड़ी के बीच अतिक्रमण हटाया गया ,जिसमें व्यवसाई प्रतिष्ठानों द्वारा की जा रही गंदगी पर चालान की कार्यवाही की गई तथा कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग करने पर उन्हें जब्त किया गया।

गत दिनों जिलाधिकारी द्वारा रावली महदूद में किए गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे जिसके अनुपालन में तहसील प्रशासन द्वारा रावली महदूद क्षेत्र में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान तहसीलदार सचिन कुमार तथा नगर निगम की टीम मौजूद रही।

Share This Article