तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाया जा रहा सफाई अभियान

उत्तराखंड 3 Min Read
3 Min Read

*तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा वृहद सफाई अभियान*

*दूसरे चरण में चलाए गए सफाई अभियान में 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक जनपद में 120253.42 किलोग्राम गीला एवं सुखा कूड़ा किया गया एकत्रित*

*शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा जा रहा है वृहद सफाई अभियान*

*चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को साफ,स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके दृष्टिगत चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

- Advertisement -

*मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ, सुंदर,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य*

*हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ, सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है तथा विगत 05 माह से जनपद में चलाए जा रहा सफाई अभियान, इस अभियान को ओर गति देने के लिए एवं चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है, जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।

दूसरे चरण में शुरू किए गए के सफाई अभियान में तैनात किए गए सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनाश्चित करते हुए सफाई का कार्य किया जा रहा है, जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाए जा सके।

नोडल अधिकारी स्वच्छता चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि विभिन्न विभागों के माध्यम से दूसरे चरण के सफाई अभियान में 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक के सफाई अभियान में कुल 120253.42 किलो ग्राम गीला एवं सुखा कूड़ा एकत्रित किया गया।जिसमें सूखा कूड़ा 51609.36 किलोग्राम तथा गीला कूड़ा 68644.06 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया।जिसका उचित निस्तारण किया गया है ।उन्होंने यह भिनवगत कराया है कि सफाई व्यवस्था के लिए किसी भी सुझाव एवं शिकायत के लिए स्वच्छता कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 8273371714 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक दर्ज कर सकते है।

- Advertisement -
Share This Article