लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने भरा गणना फार्म

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने भरा गणना फार्म

हरिद्वार। निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुपालन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य बीएलओ के माध्यम से घर – घर जाकर त्वरित गति से किया जा रहा है।
बीएलओ श्रीमती कविता पाल आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के आवास पहुंच कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा गणना प्रपत्र भरा गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी जनपद वासियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र भर कर बीएलओ का सहयोग करने की अपील की है।
इस अवसर पर बीएलओ श्रीमती कविता पाल, सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल और स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार चमोला उपस्थित रहे।

Share This Article