बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार। बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा “मॉड्यूल-एएमटू (ओरिएंटेशन)” नामक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । एक वर्ष के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 61 आर्टिजन प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं । उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता ने, दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।

सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि आर्टिजन प्रशिक्षुओं की भर्ती, कंपनी के दीर्घकालिक व्यावसायिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है । साथ ही उन्होंने राष्ट्र के विकास में बीएचईएल के योगदान, संस्थान की कार्य-संस्कृति तथा नव-नियुक्त प्रशिक्षुओं की भावी भूमिका पर भी प्रकाश डाला ।

अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती पूनम तिग्गा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आर्टिजनों की भर्ती होना, बीएचईएल की प्रगति एवं विकास को दर्शाता है । वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एचआरडीसी) श्री हरीश सिंह बगवार ने, प्रशिक्षण के उद्देश्यों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा से संबंधित जानकारी दी ।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं की व्यक्तिगत, पारस्परिक एवं संगठनात्मक प्रभावशीलता को बढ़ाना तथा आधारभूत अवधारणाओं के बारे में समझ विकसित करना है । इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (एचआरडीसी) श्री आनन्द प्रकाश सहित, अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article