जनपद में विभिन्न स्कूलों एवं विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की गई तिरंगा रैली एवं साइकिल रैली

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

हरिद्वार, शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आज 09 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जनपद के विभिन्न स्कूल एवं विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में साइकिल रैली एवं हर घर तिरंगा रैली का सफल आयोजन किया गया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने अवगत कराया है कि रोशनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर, नेता सुभाष चंद्र आवासीय विद्यालय लालढांग एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भगवानपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों द्वारा वंदेमातरम गीत का गायन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खां ने अवगत कराया है कि विकास खंड खानपुर एवं लक्सर की ग्राम पंचायत चंदपुर बंगार में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में साइकिल रैली एवं घर-घर जाकर पैदल रैली का भी आयोजन किया गया तथा ग्राम पंचायत ढाढकी, लक्सर एवं अन्य ग्राम पंचायतों द्वारा भी स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।

Share This Article