कीव:बुधवार को यूक्रेन में जंग के बीच एक और बुरी खबर आई है। यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जिनके अपने यूक्रेन में फंसे है उनके दिल बेताब है। मृतक छात्र की पहचान पंजाब निवासी 22 वर्षीय चंदन जिंदल के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर से परिजनों का बुरा हाल है। युवक की मौत का कारण नहीं पता चल सका है। युवक मेडिकल का छात्र बताया जा रहा है। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अब तक दो भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है।
Copyright Notice
Copyright © 2021 - 2022 www.htbreaking.com Developed by www.aapkimedia.com