ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

कोतवाली कनखल

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार

गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी सहित अब तक 06 गिरफ्तारी, पिल्ला गैंग से जुड़े कुल 22 पिल्ले पहुंच चुके सलाखों के पीछे

- Advertisement -

ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध कनखल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

हर गिरफ्तारी के साथ अपराध के नेटवर्क पर पड़ रही है निर्णायक चोट

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अभियुक्तों, गुंडा तत्वों, इनामी अपराधियों तथा हुड़दंगियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली कनखल क्षेत्र में प्राप्त हो रही मारपीट एवं आपराधिक गतिविधियों की शिकायतों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमों को जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

दिनांक 01.06.2026 को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ कहासुनी के दौरान फायरिंग कर एक कांवड़िये को घायल करने, मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 187/26 अभियोग पंजीकृत किया गया था।

- Advertisement -

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए मामले में अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में आज एक और आरोपी को दबोचा गया। पिल्ला गैंग से संबंधित मामलों में अब तक कुल 22 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

नाम पता आरोपी
जतिन पुत्र पवन कुमार निवासी जमालपुर कला, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार

पु्लिस टीम
1. उ0नि0 महिपाल सिंह सैनी
2. ⁠हे0का0 जितेन्द्र कुमार
3. ⁠का0 दिगपाल भण्डारी
4. ⁠का0 प्रलभ चौहान
5. ⁠का0 उमेद सिंह

- Advertisement -

Share This Article