हरेला पखवाड़े के अंतर्गत सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

हरेला पखवाड़े के अंतर्गत सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित

खटीमा। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पखवाड़े के अंतर्गत खटीमा के ग्राम खेलड़िया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मनोज शाही ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन एवं उसकी ट्रस्टी गीता धामी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से आये डॉ अजय प्रभाकर ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेशभर में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जरूरतमंदों के कल्याण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जनभागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रहा है। हरेला पर्व पर आयोजित यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता है।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। साथ ही सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे ही नहीं लगाएंगे, बल्कि उनके पूर्ण विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सनकेशी, इंदु देवी, पूर्व ग्राम प्रधान हिर्दयानन्द, रामायण राम श्रीकांत, महेश जोशी,शंकर दत्त जोशी, रामदरस, राजू, सतीश, दयानन्द सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जनता मौजूद थी।

Share This Article