‘पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत श्यामपुर व सिडकुल क्षेत्र में महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

*हरिद्वार पुलिस*

*‘पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत श्यामपुर व सिडकुल क्षेत्र में महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक*

*मुख्यालय के निर्देश पर SSP हरिद्वार के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान*

*महिलाओं/छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा एवं “गौरा शक्ति ऐप” की दी गई जानकारी*

- Advertisement -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा सैल, जनपद हरिद्वार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ‘पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में दिनांक 07.02.2026 में कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज, श्यामपुर में तथा कोतवाली सिडकुल पुलिस द्वारा सिडकुल स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 150–200 स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापिकाओं एवं कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनके कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों, महिलाओं व बच्चों से संबंधित विशेष कानूनों तथा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को “गौरा शक्ति ऐप” के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में ऐप पर पंजीकरण करने हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही महिला पुलिस अधिकारियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिकारमित्र द्वारा “गुड टच–बैड टच” विषय पर जागरूक करते हुए बच्चों एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।

- Advertisement -

डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के उद्देश्य से सोशल मीडिया, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय भी साझा किए गए।

Share This Article