वसुधैव कुटुंबकम् हमारी सनातन परंपरा की आत्मा है” : मंत्री सुबोध उनियाल

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

“वसुधैव कुटुंबकम् हमारी सनातन परंपरा की आत्मा है” : मंत्री सुबोध उनियाल*

नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 14 बीघा, ढालवाला में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित “हिंदू सम्मेलन” में कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व ने विश्व को “वसुधैव कुटुंबकम्” का सार्वभौमिक संदेश दिया है। यह विचारधारा मानवता को सत्य, अहिंसा, करुणा और सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाती है। हिंदुत्व केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की ऐसी समग्र पद्धति है जो प्रकृति, संस्कृति और समरसता के साथ संतुलन स्थापित करना सिखाती है।

उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन का ध्येय वाक्य “वसुधैव कुटुंबकम्” अर्थात “One Earth, One Family, One Future” भारत की सनातन विचारधारा की वैश्विक प्रासंगिकता को दर्शाता है और विश्वबंधुत्व के संदेश को सशक्त करता है।

- Advertisement -

मंत्री श्री उनियाल ने सभी नागरिकों से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Share This Article