टिहरी गढ़वाल में के.एल. टम्टा बने नए प्रभारी जिला सूचना अधिकारी, खुशी की लहर

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

टिहरी गढ़वाल में के.एल. टम्टा बने नए प्रभारी जिला सूचना अधिकारी, खुशी की लहर

टिहरी गढ़वाल जनपद में के.एल. टम्टा को नए प्रभारी जिला सूचना अधिकारी नियुक्त किए जाने पर पूरे जिले में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति से सूचना विभाग और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल की उम्मीद जताई जा रही है।

नव नियुक्त प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के.एल. टम्टा ने कहा कि वह पूर्व में भी टिहरी गढ़वाल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उन्हें जनपद की कार्यप्रणाली और यहां के परिवेश का अच्छा अनुभव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

इस अवसर पर जनपद के समस्त पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। पत्रकारों ने कहा कि के.एल. टम्टा के दीर्घकालिक अनुभव से जिला प्रशासन, सूचना विभाग और मीडिया के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा।

- Advertisement -

पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सूचना विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति आएगी, जिससे जनहित से जुड़ी सूचनाओं का प्रभावी प्रसार सुनिश्चित हो सकेगा।

Share This Article