हरिद्वार,। नगर निगम के आदेशों के बाद भी उपनगरी ज्वालापुर के बाजारों में बिजली के खंबो से तारों का जंजाल अब तक नहीं हटाया गया है। तारों के जंजाल के कारण व्यापारियों एवं आम नागरिकों को परेशानियां झेलनी पड़ती है। कई बार तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की घटनाएं भी होती रहती है। बंदरों के उत्पाद के कारण बिजली के तार टूट जाते हैं। कांग्रेसी नेता अंकित चौहान ने कहा कि कटहरा बाजार की सड़कों पर बिजली के खंबो पर अनियोजित तरीके से तारों का जंजाल फैला हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से तारों का जंजाल बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के तार सड़कों पर गिर जाते हैं। करंट लगने का भी खतरा बना रहता है। लटकते तारों के कारण करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर बारिश के मौसम में। विपिन गुप्ता ने कहा कि कटहरा बाजार मुख्य बाजार है। लगातार सड़कों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। अनियोजित तरीके से खंबो पर फैले तार कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। बिजली के खंबो पर तारों का जंजाल बना हुआ है। नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। ज्वालापुर के बाजारों में भी नगर निगम के अधिकारियों को लटकते तारों का संज्ञान लेना चाहिए।
ज्वालापुर के बाजारों से नहीं हटा बिजली के खंबों से तारों का जंजाल
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
