htbreakinghtbreaking
  • News
    • Politics
    • क्राइम
    • धार्मिक
    • मौसम
    • खाना-खजाना
  • बॉलीवुड
    • नोकरी
    • मनोरंजन
  • अज़ब-ग़ज़ब
    • लाइफ स्टाइल
  • Health
  • करियर
    • शिक्षा
    • फैशन
  • कानून
  • ऐतिहासिक
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्या पुष्कर खिला पाएंगे प्रदेश में एक बार फ़िर कमल, कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र और भाजपा के दृष्टि पत्र में कौन करेगा कमाल?
Share
Notification Show More
Aa
htbreakinghtbreaking
Aa
  • News
  • बॉलीवुड
  • अज़ब-ग़ज़ब
  • Health
  • करियर
  • कानून
  • ऐतिहासिक
Search
  • News
    • Politics
    • क्राइम
    • धार्मिक
    • मौसम
    • खाना-खजाना
  • बॉलीवुड
    • नोकरी
    • मनोरंजन
  • अज़ब-ग़ज़ब
    • लाइफ स्टाइल
  • Health
  • करियर
    • शिक्षा
    • फैशन
  • कानून
  • ऐतिहासिक
Follow US
© 2023 HT Breaking. All Rights Reserved.
htbreaking > Blog > राज्य चुनें > उत्तराखंड > Live > क्या पुष्कर खिला पाएंगे प्रदेश में एक बार फ़िर कमल, कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र और भाजपा के दृष्टि पत्र में कौन करेगा कमाल?
Live

क्या पुष्कर खिला पाएंगे प्रदेश में एक बार फ़िर कमल, कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र और भाजपा के दृष्टि पत्र में कौन करेगा कमाल?

Last updated: 2022/02/09 at 5:12 PM
Admin
Share
SHARE

देहरादून/ एच टी ब्रेकिंग डेस्क- प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी ताक़त झोंक रही है। वही चुनाव से पहले आज घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमें महिलाओं युवाओं और किसानों के लिए कई योजनाओं का ऐलान भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किया। उत्तराखंड में भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है वही प्रधानमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक सभी लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित मान रहे हैं। यहां तक कि गंगोलीहाट विधानसभा में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री धामी को फ्लावर और फायर दोनों की संज्ञा दी इसका मतलब यह है कि भाजपा हाईकमान को भी मुख्यमंत्री धामी पर पूरा भरोसा है कि वह दोबारा भाजपा लेकर आएंगे ।

- Advertisement -

विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है और सभी पार्टियां अपनी जीत की हुंकार भर रही है। कांग्रेस अपना घोषणापत्र पहले ही जारी कर चुकी है वही आज भारतीय जनता पार्टी ने भी दृष्टि पत्र जनता के सुझाव से तैयार कर कर आज जारी कर दिया है जिसमें महिलाओं ,युवाओं ,किसानों सभी वर्ग के लिए लाभकारी योजनाओं पर भारतीय जनता पार्टी ने फोकस किया है।

- Advertisement -

भाजपा के दृष्टि पत्र की अहम बातें-

किसानो के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 6 हज़ार केंद्र और सीएम किसान सम्मान निधि में 2 हज़ार राज्य सरकार भेजेगी

500 -500 सौ करोड़ की अलग -अलग निधियों का किसानी और बागवानी में लाया जाएगा बजट

भाषा और संस्कृति को संरक्षण के लिए उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक स्थानों को किया जायेगा समृद्ध

हरिद्वार को योग की राजधनी बनाने के लिए मिशन मायापुरी चलाएगी भाजपा

गरीब महिलाओ के लिए वर्ष में मुफ्त तीन गैस सिलेंडर देगी भाजपा

2 हज़ार रुपए प्रति माह गरीब घरों के लोगो को देने के साथ ही 1 हज़ार बच्चों को पढ़ाने के लिए आर्थिक मदद देगी भाजपा

500 करोड़ रुपए की स्वयं सहायता समूह के लिए करेगी आर्थिक मदद

हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज देने का काम करेगी भाजपा

स्वस्थ के क्षेत्र में सचल चिकित्सलय बनाएगी भाजपा

मोबाइल अस्पताल बनाए जायँगे जिससे किसी भी परिवार को घर बैठे इलाज मिल सकेगा

पर्यटन के क्षेत्र में पूरे उत्तराखण्ड को मिलेगी रोपवे

उद्योग के क्षेत्र में बहुत सारी योजनाओं पर होगा फोकस

मज़दूर और गरीबो को 6 हज़ार रुपये की पेंशन और 5 लाख तक बींमा का मिलेगा लाभ

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भाजपा हाईकमान भरोसा कर रहा है। पहले भी उत्तराखंड के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री की तारीफ करते नजर आए और वही गंगोलीहाट में जनसभा के दौरान राजनाथ सिंह ने तो पुष्पा का डायलॉग मारते हुए कहा कि पुष्कर ना झुकेगा ना रुकेगा, पुष्कर फ्लावर और फायर दोनों है। इसका मतलब पूरी तरीके से यहां पर भाजपा को मुख्यमंत्री धामी पर भरोसा है लेकिन वहीं विपक्ष का मानना है कि पिछले 5 सालों में भाजपा ने सिर्फ़ मुख्यमंत्री बदले हैं और जनता को ठगने का काम किया।
कुल मिलाकर अब भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है जिसमें किसान -जवान, महिला और युवाओं के लिए कई अहम घोषणा भाजपा ने की है।अब देखना यह होगा कि अपने विजन और संकल्प के साथ पुष्कर सिंह फिर एक बार कमल खिलाते हैं या नहीं और भारतीय जनता पार्टी का दृष्टि पत्र, कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र से ज्यादा कमाल कर पाता है या नहीं ,इस सवाल का जवाब तो चुनाव परिणाम के बाद ही मिलेगा

Related

TAGGED: उत्तराखंड, भाजपा, मुख्यमंत्री धामी, राजनीति
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article केदार नगरी में गरजे जेपी नड्डा, जीत की भरी हुंकार
Next Article सविता कपूर ने किया चिकित्सालय का उच्चीकरण का वादा, क्या जनता जताएगी भरोसा?

Latest News

एक्ट्रेस एमी जैक्सन के नये लुक को देख फैन्स के उड़े होश, क्या से क्या बन गई होसाना!
Entertainment
इस रेलवे स्टेशन पर कुली क्यों बने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कुली की ड्रेस में सर पर बेग लेकर चले राहुल गांधी
National
News Flash 20 सितंबर 2023 शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Moj ने कनाडा के सिंगर शुभ के गाने हटाए
Live
News Flash 20 सितंबर 2023 शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Moj ने कनाडा के सिंगर शुभ के गाने हटाए
Live News
Follow US
© 2023 HT Breaking. All Rights Reserved.
  • Terms
  • Contact
  • About
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?