कोतवाली नगर पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित लंबित माल का कराया विधिवत विनिष्टीकरण

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

*कोतवाली नगर*

*कोतवाली नगर पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित लंबित माल का कराया विधिवत विनिष्टीकरण*

*माननीय न्यायालय के आदेश पर गठित समिति की मौजूदगी में हुई कार्रवाई*

*मालखाने में लंबित माल के निस्तारण की दिशा में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*

- Advertisement -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के थानों के मालखानों में लंबित माल के नियमानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार एवं क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में कोतवाली नगर के मालखाने में विभिन्न अभियोगों से संबंधित आबकारी अधिनियम की धारा 128 से संबंधित लंबित माल के निस्तारण हेतु माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हरिद्वार के न्यायालय से पत्राचार किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा उक्त माल के नियमानुसार निस्तारण हेतु समिति गठित कर आवश्यक आदेश पारित किए गए। आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 16.09.2026 को गठित समिति की मौजूदगी में कोतवाली नगर के मालखाने में विभिन्न अभियोगों से संबंधित लंबित आबकारी माल का नियमानुसार विनिष्टीकरण/निस्तारण कराया गया।

*गठित समिति के सदस्य*

1. शिशुपाल सिंह नेगी क्षेत्राधिकारी नगर, हरिद्वार

- Advertisement -

2. कुन्दन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार

3. दर्शन सिंह आबकारी निरीक्षक, हरिद्वार

4. प्रताप सिंह नायब तहसीलदार, हरिद्वार

- Advertisement -

*पुलिस टीम*

1.SSI नन्दकिशोर ग्वाड़ी

2. उ0नि0 प्रदीप कुमार

3. हे0का0 नापु होशियार सिंह मालखाना मोहर्रिर

4. का0 नापु प्रीतपाल

Share This Article