18 घंटे में 20 दिन की दूधमुंही बच्ची सकुशल बरामद

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

*कोतवाली नगर*

*18 घंटे में 20 दिन की दूधमुंही बच्ची सकुशल बरामद*

दिनांक 15.09.2026 को रामबाबू पुत्र बिरजू मुखिया, निवासी झुमरी, थाना पीपलाकोठी, जनपद मोतिहारी, बिहार ने चौकी रोड़ीबेलवाला, कोतवाली नगर में सूचना दी कि पंडित दीनदयाल पार्किंग, ऊंचा पुल के नीचे उनके परिवार के साथ रह रही सोना नामक महिला उनकी 20 दिन की बच्ची को बिना बताए अपने साथ ले गई है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

- Advertisement -

टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 घंटे के भीतर चमकादड़ टापू से महिला सोना और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।

*बरामदगी*

20 दिन की दूधमुंही बच्ची सकुशल बरामद

*पुलिस टीम*

- Advertisement -

1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार

2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी

3. उ0नि0 नवीन चौहान

- Advertisement -

4. हे0कानि0 नापु संजय पाल

5. हे0कानि0 नापु चन्द्रशेखर

6. कानि0 नापु पवन

7. कानि0 नापु राकेश

8. कानि0 नापु वीरेन्द्र सिंह

Share This Article