मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरिद्वार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

उत्तराखंड 3 Min Read
3 Min Read

*मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरिद्वार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन*

*खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में दूसरे दिन अंडर-14 वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं*

*हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया*

*हरिद्वार,। खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन शनिवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-19 एवं अंडर-25 आयु वर्ग में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती जी महाराज सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा जितेंद्र पुंडीर, मंडल महामंत्री भाजपा भानु प्रताप,देवेंद्र चौधरी,अमन चौहान,हितेश चौहान,श्रीमती पूनम मिश्रा,अशोक कुमार,रोहित,प्रदीप सहित जनप्रतिनिधियों, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 फ्रीस्टाइल कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे—

*38 किलोग्राम (अंडर-14 बालक)*

* प्रथम – रक्षित राठी (हरिद्वार)

* द्वितीय – अल्तमश (हरिद्वार)

- Advertisement -

* तृतीय – यासिर (हरिद्वार)

*41 किलोग्राम (अंडर-14 बालिका)*

* प्रथम – रिहान (हरिद्वार)

- Advertisement -

* द्वितीय – दिव्यांश (हरिद्वार)

*44 किलोग्राम (अंडर-14 बालक)*

* प्रथम – कृष्ण कुमार (हरिद्वार)

* द्वितीय – अर्पित पाल (नैनीताल)

* तृतीय – हर्षित (चम्पावत)

* तृतीय – विहान लोहान (हरिद्वार)

*48 किलोग्राम (अंडर-14 बालक)*

* प्रथम – अरमान (हरिद्वार)

* द्वितीय – यथार्थ लोहान (हरिद्वार)

* तृतीय – काय मलिक (हरिद्वार)

* तृतीय – हर्ष कुमार (हरिद्वार)

*52 किलोग्राम (अंडर-14 बालक)*

* प्रथम – निशांत (हरिद्वार)

* द्वितीय – विशाल (हरिद्वार)

* तृतीय – मनन चंद (ऊधमसिंह नगर)

* तृतीय – लवकुश सिंह (हरिद्वार)

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश भट्ट ने अवगत कराया है कि खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं तथा विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग की प्रतियोगिताएँ आगामी दिनों में भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।

Share This Article