Ad imageAd image

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर DIPR का डिजिटल का शुभारंभ, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने लॉन्च किया पहला पॉडकास्ट, बोले- फेक न्यूज से बचें

Home 2 Min Read
2 Min Read

देहरादून, 16 नवंबर 2026. राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय देहरादून में डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का औपचारिक शुभारंभ किया गया. सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्वयं पहला पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर इस नई डिजिटल पहल की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पॉडकास्ट आज सूचना और संवाद का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है और इसके जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम जनता तक सरलता से पहुंचाया जा सकेगा.

सत्यता की जांच के बाद ही शेयर करने की अपील

इस दौरान सूचना महानिदेशक ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही फेक न्यूज पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि किसी भी सूचना को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें. फेक न्यूज समाज में भ्रम फैलाती है और इससे बचना बेहद जरूरी है. उन्होंने पत्रकारों और युवाओं से अपील की कि वे विश्वसनीय और प्रमाणिक सूचना ही आगे बढ़ाएं.स्थानीय संस्कृति के प्रसार पर बात करते हुए महानिदेशक ने कहा कि डिजिटल मीडिया ने हमारी लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई है. हरेला, इगास और छठ पूजा जैसे लोक पर्व आज सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंच रहे हैं. उन्होंने युवा पीढ़ी और पत्रकारिता के विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने, जनजागरूकता फैलाने और सकारात्मक संवाद स्थापित करने की अपील की.

- Advertisement -

इस दौरान सूचना महानिदेशक ने जिला सूचना कार्यालय देहरादून का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रविन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ सहायक इंद्रेश कोठारी सहित जिला सूचना कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे.

Share This Article