स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का करता निर्माण-डॉ.बी. के. एस. संजय

Live 2 Min Read
2 Min Read

देहरादून- भाग दौड़ भरे व्यस्त जीवन में हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह होता जा रहा है ऐसे में धीरे-धीरे व्यक्ति अपनी बीमार हो जाता है। कई बीमारियां उसे घेर लेते हैं लेकिन वही अगर वह जागरूक होता है तो अपनी जीवनशैली को सुधरता है जिसके बाद उसे स्वास्थ्य जीवन मिलता है और स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। स्वस्थ समाज का निर्माण करने में डॉक्टर की अहम भूमिका रहती है। इलाज करने के अलावा लोगों में जागरूकता लाने के लिए भी कई डॉक्टर काम करते हैं ऐसे ही राजधानी देहरादून के डॉ बी के एस संजय लोगों को जागरूक करने का काम करते आए हैं। बुधवार को डॉ बी के एस संजय ने मीडिया द्वारा जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम किया।उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज की जीवन शैली और खानपान लोगों ने इस तरह बना दी है कि स्वास्थ्य पर कोई ध्यान नहीं देता। हम यह भूल जाते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति एक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है।

बता दें कि डॉक्टर बी.के. एस. संजय ने मेडिकल लाइन के अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए एक मुहिम चलाई इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति ने पद्मश्री देकर भी सम्मानित किया।

Share This Article