Chamoli cloud burst: धराली के बाद थराली में बादल फटने से सहमे पहाड़, थराली सागवाड़ा मार्ग भी बंद

Live 1 Min Read
1 Min Read

चमोली। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बाद अब चमोली जिले में भी बादल फटने से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, थराली तहसील अन्तर्गत टूनरी गदेरा में बादल फटने की सूचना है।

तहसील थराली परिसर मे काफी मलबा आ गया है तथा घरो मे भी मलबा आ गया है, तहसील परिसर मे कुछ गाड़िया भी मलबे मे दबी है,सागवाड़ा गावं मे एक ब्यक्ति के मलबे मे दबने की सुचना है। वहीं थराली के सगवाड़ गाँव में 20 वर्षीय लड़की की मलवे में दबने की सूचना है।

तहसील थराली मे हुए नुकशान का विवरण

1- थराली बाजार, कोटदीप तहसील थराली परिसर मे काफी मलबा आ गया है तथा घरो मे भी मलबा आ गया है, तहसील परिसर मे कुछ गाड़िया भी मलबे मे दबी है।

- Advertisement -

2- सागवाड़ा गावं मे एक लड़की के भवन के अंदर मलबे मे दबने की सुचना है.

3- चेपड़ों बाजार मे कुछ दुकान मलबे के कारन छतिग्रस्त हुई है एवं 01 ब्यक्ति के लापता होने की सुचना है।

4- थराली ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा मे बंद है।

5- थराली सागवाड़ा मार्ग भी बंद है।

- Advertisement -

6- sdrf गौचर से घटना स्थल के लिए रवाना हुई है।

Share This Article