
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए बसंत पंचमी पर चार धामों में से एक श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष वैशाख मास शुक्ल पक्ष सप्तमी, पुष्य नक्षत्र में 04 मई (रविवार) को प्रातः 6 बजे खुलेंगे। तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा 22 अप्रैल मंगलवार को नरेंद्र नगर राजदरबार से शुरू होगी। रविवार को बसंत पंचमी पर्व पर नरेंद्र नगर राजदरबार में पंचांग गणना के बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई।





