वॉशिंगटन (Brooklyn Subway Station) : यूक्रेन और रूस की जंग जारी है इसी बीच एक बड़ी खबर अमेरिका से आ रही है जहां अमेरिका के ब्रुकलिन शहर के सबवे स्टेशन (Brooklyn Subway Station) पर बड़ा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि Brooklyn station पर एक शख्स नकाब पहनकर आया और उसने कई लोगों पर अंधाधुंध गोलियां (Mass Shooting) बरसाईं। घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। अमेरिका प्रशासन की ओर से कहा गया कि न्यूयॉर्क सिटी के इस सबवे स्टेशन पर गोलीबारी की घटना में कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं। वहीं न्यूयॉर्क पुलिस (New York Police ) के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी AFP को जानकारी दी कि, “8:27 बजे पुलिस को एक शख्स का कॉल आया जिसने सबवे पर गोली मारे जाने के बारे में जानकारी दी थी। जांच में सामने आया है कि गोली चलाने वाला शख्स मेट्रो स्टेशन में कन्स्ट्रक्शन वर्कर के कपड़ों में घुसा था और उसने गैस मास्क भी पहन रखा था। इस घटना से जुड़ी कई वीडियो भी सामने आई है जिसमें लोगों में दहशत साफ नजर आ रही है।
इन्हें भी पढें-
झारखंड में आसमान और खाई में जिंदगी मौत की जंग, मासूम भी रस्सी से उतरने को मजबूर