Ad imageAd image

कांग्रेसियों ने ज्वालपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व कांग्रेस विधायकों के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में धामी सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

उत्तराखंड 3 Min Read
3 Min Read

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार व जिला कांग्रेस एससी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ज्वालापुर स्थित रविदास चौक पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व कांग्रेस विधायकों के साथ हुई बदसलूकी की के विरोध में धामी सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिला का महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और एससी विभाग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष तीरथपाल रवि ने कहा कि नैनीताल पंचायत चुनाव में धामी सरकार के संरक्षण में कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण पुलिस की मौजूदगी में करना अत्यंत दहनीय है। जिसका जवाब उत्तराखंड की जनता भाजपा को आने वाले चुनाव 2017 में मुंह तोड़ देगी।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा है कि नैनीताल की घटना से पूरे उत्तराखंड को कलंकित किया जिसका खामिया भाजपा सरकार को 2017 में भुगतना पडेगा। पूर्व सभासद अशोक शर्मा और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचलना चाहती है और संविधान का स्वरूप खत्म करना चाहती है। पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा है कि सरकार पंचायत चुनाव के परिणाम से घबरा गई है जिसके कारण पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में गुंडागर्दी कर लोकतंत्र का अपहरण कर रही है। वरिष्ठ नेता विकास सिंह और महानगर कांग्रेस एससी कांग्रेस अध्यक्ष अमित चंचल ने कहा है कि नैनीताल पंचायत पर हाईकोर्ट की रोक से साफ है कि उत्तराखंड में लोकतंत्र पर लूट तंत्र हावी है। पार्षद सुनील कुमार सिंह और पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन देशों ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की जमीन खिसक गई जिसके कारण भाजपा किसी खिसियानी बिल्ली खंबा नौचे जैसा बर्ताव कर रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विकास चंद्र चौधरी, बलजीत सिंह, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रवि बाबू शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल भास्कर, ब्लॉक प्रमुख प्रियव्रत सिंह, जतिन होंडा, बलराज डाबड़े, सुखपाल सिंह , डॉक्टर नेपाल सिंह, संदीप कुमार चौहान, जयपाल सिंह डाबड़े, पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ सिंह दाबडे, वशिष्ठ यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी, चंद्रपाल सिं,ह अजय नौटियाल, हिमांशु बहुगुणा, सुनीता सिंह, बलबीर सिंह, कल्याण यशवंत सैनी, दिनेश पुंडीर, निशा शर्मा, नेपाल सिंह, पूर्ण चंद, बालेश्वर सिंह, अशोक धीमान, कृष्ण देव पाल, सतपाल शास्त्री, बीपीएस तेजियान, नाग सिंह कश्यप, राजकुमार नारसन जिला पंचायत सदस्य, जयपाल सिंह, करण सिंह राणा, अरविंद चंचल, मनोज कुमार, वीरेंद्र श्रमिक, बालेश्वर सिंह, आशु श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह प्रधान आदि कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

Share This Article