श्रमिक शहीदों के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा:रंजन कुमार

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

श्रमिक शहीदों के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा*”– *रंजन कुमार*

हरिद्वार, 14 अगस्त: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार द्वारा, संस्थान के निर्माण में अपने अमूल्य जीवन का उत्सर्ग करने वाले श्रमिकों को, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कारखाना परिसर स्थित श्रमिक स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने श्रमिक स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर, श्रमिक शहीदों को नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री रंजन कुमार ने कहा कि बीएचईएल जैसे महान औद्योगिक संस्थान की स्थापना और विकास में शहीद श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक शक्ति उसके कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और समर्पण में निहित होती है। श्री रंजन कुमार ने बताया कि बलिदानी श्रमिकों का योगदान बीएचईएल हरिद्वार के इतिहास में सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता रहेगा।

समारोह में महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी श्रमिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर, बलिदानी श्रमिकों को अपनी भावांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

Share This Article