देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति के रंग अलग-अलग है। प्रदेश में 13 जिले हैं जिनकी संस्कृतियों अलग-अलग रंग और रूप में नजर आते हैं। वहीं राज्य के दो रीजन गढ़वाल और कुमाऊनी अपनी अनूठी संस्कृति की पहचान रखते हैं। अल्मोड़ा, राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में आता है।
अल्मोड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन: अल्मोड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए शहर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आप कुमाऊनी पिछोड़ा पहने हुए महिलाओं को डांस करता हुआ देख सकते हैं इसके अलावा यहां विशिष्ट पर्व, उत्सव, मेले, आभूषण, खान-पान, लोकगाथा, लोककथा, लोकनृत्य, कहावत, मुहावरों और लोकोक्तियों की अतिशय सौन्दर्य एवं समृद्धता से अभूतपूर्व है।