Ad imageAd image

देहरादूनः दर्दनाक हादसे में मासूम सहित तीन की मौत, कई घायल…

Home 2 Min Read
2 Min Read

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं है। बड़े हादसे की खबर देहरादून से आ रही है। बताया जा रहा है यहां हादसा एक बाद एक तीन वाहनों की टक्कर हुई है। जिसमें जहां वाहनों के परखच्चे उड़ गए तो वहीं एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। वाहनों की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना खतरनाक था।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह डोईवाला- कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गयी। हादसे में एक वाहन में सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई। अन्य घायलों को इलाज के लिए दून अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। अन्य वाहन में एक-एक लोग घायल है। छह घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 6 बजे कुवांवाला जंगल शुरू होने पर दादेश्वर मन्दिर से पहले तीन वाहन मारुति आल्टो 800, ईको Uk13TA1565 और ईको स्पोर्ट्स UK06AC 6499 की आपस में टक्कर हो गयी। जिनमे ECO Uk13TA1565 सवारी वाहन में कुल चालक सहित 07 लोग सवार थे, जिनमे 2 बच्चे 3 पुरुष 2 महिलाएं थीं। जिनमे से 1 महिला, 1 पुरुष व 1 बच्चे की मौत हो चुकी है। शेष दोनो वाहन में 1- 1लोग घायल है। घायल की कुल संख्या 6 है। जिन्हे 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा गया है।

Share This Article