देहरादून. बुधवार को सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। देहरादून के ध्रुव अग्रवाल ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा में 94.6% अंक हासिल किए हैं। इस खबर से परिवार में खुशी का माहौल है।बता दे कि ध्रुव समाजसेवी, संयोजिका कैलाश मानसरोवर तिब्बत फ्रीडम एसोसिएशन, उपाध्यक्ष संस्कार भारती एवं उत्तराखंड हिंदू जागरण मंच की प्रदेश प्रभारी मीडिया, भारत विकास परिषद की संयोजक महिला सहभागिता डॉ० रागिनी गुप्ता के पोते हैं। वह *द टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून* में पढ़ाई कर रहे हैं. इस साल उन्होंने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार 94.6% अंक प्राप्त किए हैं। डॉ० रागिनी गुप्ता ने कहा है कि यह उपलब्धि ध्रुव की मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति उसकी दृढ़ निष्ठा का परिणाम है। उसके निरंतर प्रयास और अनुशासित जीवनशैली ने उसे इस सफलता तक पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि ध्रुव के गुरुजनो, माता-पिता, दीक्षा एवं राहुल अग्रवाल, ने हमेशा उसे प्रोत्साहित किया और हर कदम पर उसका साथ दिया, जो उसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि एक दादी के रूप में, यह मेरे लिए अत्यंत खुशी और गर्व का क्षण है। मुझे पूरा विश्वास है कि ध्रुव भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा और नई ऊँचाइयों को छुएगा।
