देहरादून/रिया दुबे: सावन का महीना भोलेनाथ के भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। सावन का महीना शुरू हो गया है और इसमें भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सभी पूरे विधि-विधान के साथ महादेव की पूजा करते हैं। हर सोमवार को सभी महिलाएं, कुंवारी लड़कियां और कुछ लड़के भी सावन के इस व्रत को रखते हैं। इस व्रत में सभी महादेव की आराधना करते हैं, ऐसा माना जाता है जो कोई सावन का व्रत रखता है तो महादेव उसकी मनोकामना को पूरी करते हैं।
यूं तो रखने के लिए हर कोई ये व्रत रख लेता है पर इसके कुछ नियम भी होते हैं जिसका हमें अच्छे से पालन करना ज़रूरी है।
1. जब हम सावन का व्रत रखते हैं तो भूल के भी हमें किसी भी तरह का अनाज नहीं खाना चाहिए।
2. व्रत के दौरान हमें व्रत का साधा खाना ही खाना चाहिए। व्रत खोलने के बाद प्याज, लहसुन आदि इन सब से बनी चीज़ को नहीं खाना चाहिए।
3. इस व्रत में झूठ बोलने से, गुस्सा करने से या मन में बुरे ख्याल इन सबसे बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से व्रत की शक्ति कम हो जाती है।
4. इसमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
5. कभी भी भूल के शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते न चढ़ाएं।
6. जब भी शिव जी को जल अर्पित करें तो उस जल में हल्दी नहीं होनी चाहिए क्योंकि हल्दी माता पार्वती को चढ़ती है। शिव जी को हमेशा दूध, भस्म,बेलपत्र और गंगाजल शहद का ही जल चढ़ाना चाहिए।
7. सावन के व्रत में काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। सावन में सफ़ेद,हरे या हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए।