Ad imageAd image

टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर

जनपद टिहरी गढ़वाल में आज जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने 100 दिवसीय विशेष अभियान “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के तहत अब तक की प्रगति से अवगत कराया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों में विशेष शिविर आयोजित कर टीबी की स्क्रीनिंग की जा रही है तथा संभावित रोगियों की पहचान की गई है। इसके साथ ही उच्च जोखिम श्रेणी के गांव में भी विशेष शिविर लगाकर स्क्रीनिंग एवं मरीजों की पहचान का कार्य किया जा रहा है, जो निरंतर जारी है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकास खंड में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शिविरों के प्रभावी संचालन एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने उच्च जोखिम श्रेणी के गांव में अधिक से अधिक शिविर आयोजित कर 100 प्रतिशत स्क्रीनिंग एवं कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मोबाइल हेल्थ वैन एवं पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का सभी विकास खंडों में समन्वित एवं प्रभावी उपयोग करते हुए स्क्रीनिंग अभियान को गति देने के निर्देश भी दिए।

- Advertisement -

इस बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी, स्वास्थ्य विभाग से सीएमएस नरेंद्रनगर डॉ सुनीता, डॉ सिद्धि, डॉ बृजेश डोभाल सहित अन्य संबंधित वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Share This Article