फायर स्टेशन मायापुर
आग लगने की घटनाओं से बचाओ के लिए फायर ऑडिट, मौके पर सुरक्षा उपकरणों की की गई जांच
अग्नि शमन उपकरण इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में भी दी गई जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के क्रम में आज दिनांक 07.07.2026 को फायर स्टेशन मायापुर द्वारा होटल हिमालय अप्पर रोड हरिद्वार होटल श्री अपर रोड हरिद्वार होटल ज्वेलस अप्पर रोड हरिद्वार होटल ऑरचिड अप्पर रोड हरिद्वार का आपातकालीन निकास मार्ग व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था,प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता/वैधता एवं अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र को चेक किया गया। प्रबंधक को अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया
