ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

कोतवाली सिडकुल

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

सार्वजनिक स्थानों व ढाबों में बैठकर जाम छलकाना पड़ा भारी, कुल 62 नशेड़ी दबोचे गए

फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की लगातार मिल रही शिकायतों पर सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन

- Advertisement -

हुड़दंगियों को सख्त नसीहत, खुले में शराब पीकर हुड़दंग किया तो कानूनी कार्रवाई तय

मुख्यालय स्तर से चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों एवं सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 08.05.2026 को थाना सिडकुल पुलिस ने थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में अभियान चलाया।

सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने व हुड़दंग मचाने वाले कुल 62 व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

सभी लोगों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर न तो शराब पिएं और न ही किसी को पिलाएं।

- Advertisement -

सिडकुल पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम
थाना सिडकुल पुलिस

- Advertisement -
Share This Article