कांवड़ मेले के दृष्टिगत आयुक्त कार्यालय मेरठ में उच्चस्तरीय समन्वय बैठक में आयोजित

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

हरिद्वार पुलिस

कांवड़ मेले के दृष्टिगत आयुक्त कार्यालय मेरठ में उच्चस्तरीय समन्वय बैठक में आयोजित

आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों एवं अंतरराज्यीय समन्वय को लेकर मेरठ में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल एवं पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उत्तराखण्ड की ओर से ADG अपराध एवं क़ानून व्यवस्था डा. श्री वी. मुरगेशन, गढ़वाल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप तथा SSP हरिद्वार नवनीत सिंह शामिल हुए।

- Advertisement -

बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, कानून-व्यवस्था तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Share This Article