लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे सारे काम का हल पार्टी के चेयरमैन मदन सिंह सामंत

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे सारे काम का हल पार्टी के चेयरमैन मदन सिंह सामंत

हरिद्वार, 17 अगस्त। सारे काम का तुरंत हल पार्टी के संस्थापक चेयरमैन मदन सिंह सामंत ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वे जल्द ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उत्तराखंड के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करेंगे। मदन सिंह सामंत ने कहा कि जल्द ही पूरे राज्य में सारे काम का तुरंत हल पार्टी का प्रचार प्रसार शुरू किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी गढ़वाल और कुमांऊ की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी। प्रत्येक घर में जलापूर्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, मंदिरों में पानी की व्यवस्था, शहरों में 3 रूपए यूनिट बिजली एवं 100 रूपए प्रति महीने में जनता को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को कम करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि जिस परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। उस परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने के लिए सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। राज्य की जनता को राहत देने के लिए बढ़ती महंगाई को भी कम किया जाएगा।

Share This Article