Ad imageAd image

लोकसभा चुनाव 2024ः चुनावी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं पीएम मोदी…

Home 2 Min Read
2 Min Read

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए माहौल गरमाया हुआ है। एक बार फिर चुनाव को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 11 अप्रैल को दूसरे चुनावी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। वह इस दिन हरिद्वार में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसकी तैयारियां तेज कर दी है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। हरिद्वार में पीएम की चुनावी रैली का लाभ बीजेपी को न सिर्फ हरिद्वार लोकसभा सीट पर मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड और यूपी की दो अन्य-अन्य सीटों पर भी मिलेगा. हरिद्वार लोकसभा सीट की सीमाएं यूपी के दो जिलों सहारनपुर और मुजफ्फनगर से जुड़ती हैं. ऐसे में बीजेपी को पश्चिमी यूपी की इन दोनों सीटों पर पीएम मोदी की रैली का फायदा मिलेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल होना है। हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मैदान में उतार रखा है। त्रिवेंद्र सिंह रावत का सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और सूबे के सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत से है। हरीश रावत भी अपने बेटे वीरेंद्र रावत को जिताने के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Share This Article