जनहित एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर रामपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

जनहित एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर रामपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) श्री रामपाल सिंह ने आज देहरादून स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री रामपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जनसेवा, सुशासन एवं समग्र विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी भावना के अनुरूप प्रत्येक विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करना होगा।

- Advertisement -

श्री रामपाल सिंह ने अधिकारियों से विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा आमजन को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त होगा।

Share This Article