राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर जिलाधिकारी से सविन बंसल, लगाई फटकार

Live 2 Min Read
2 Min Read

देहरादून. मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी सविन बंसल की राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों को सामग्री आपूर्ति करते गोदाम पर छापेमारी हुई। डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन हुआ उन्होंने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी की.राज्य के नोनीहालों और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन देखने के लिए मिला है। उन्होंने रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर की छापेमारी की। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की खराब गुणवत्ता की शिकायत मिल रही थी।गोदाम में निरीक्षण के दौरान बाल श्रमिक भी मिले। डीएम ने गौदम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।खजूर एवं केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई ।गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले अंडा एवं सामग्री की गुणवत्ता भी संदिग्ध थी।कई सामग्री पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि का उल्लेख नहीं मिला।पैकेट पर छपी हुई मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायर तिथि के स्थान पर स्टैंप वाली तिथि मिली।गोदाम का संचालन मानक के अनुरूप नहीं; गोदाम में टेंपरेचर मेंटेन को कोई सुविधा नहीं थी। दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में वितरित हो रही है । रजिस्टर नहीं मिले अद्यतन; सामग्री आपूर्ति करता द्वारा निर्गत गुणवत्ता सर्टिफिकेट नहीं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्ति हेतु डिस्पैच हो रहे वाहनों को रूकवाकर डीएम ने करवाई सेंपलिंग; टिहरी उत्तरकाशी एवं डोईवाला सामग्री लेकर वाहन निकलने वाले थे।

अंडों की गुणवत्ता भी संदिग्ध

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल द्वारा माडी चौक रुड़की स्थित गढ़वाल कुमाऊं में आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र देव, कानूनगो रुड़की संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share This Article