SSP हरिद्वार के निर्देश पर फायर स्टेशन मायापुर का विशेष निरीक्षण अभियान

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

फ़ायर स्टेशन हरिद्वार

SSP हरिद्वार के निर्देश पर फायर स्टेशन मायापुर का विशेष निरीक्षण अभियान

अग्नि सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए फायर स्टेशन मायापुर की टीम लगातार सक्रिय

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार दिनांक 08.06.2026 को अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह द्वारा हरिद्वार क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे एवं अन्य जनसहभागिता वाले संस्थानों का विशेष निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान आपातकालीन निकास मार्ग (Emergency Exit) की व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, प्राथमिकता अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता एवं वैधता व अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC) की स्थिति की गहनता से जांच की गई।

संस्थानों के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखें तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।

अग्नि सुरक्षा में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

Share This Article