Ad imageAd image

गंगा आरती देखने आयी विदेशी महिला मोबाइल खो जाने से थी परेशान

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

कोतवाली नगर हरिद्वार

गंगा आरती देखने आयी विदेशी महिला मोबाइल खो जाने से थी परेशान

मदद के लिए जुटी पुलिस ने खोए हुए मोबाइल में 24 घंटे में किया रिकवर

जरूरी दस्तावेज समेटे मोबाइल फोन के वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का जताया आभार

- Advertisement -

विदेशी नागरिक महिला ऐना दाविट पत्नी बास्टियन निवासी डॉर्प्स स्ट्रीट नीदरलैंड कल दिनांक 28-04-2026 को हर की पैड़ी पर मां गंगा की आरती देखने के उद्देश्य से आई थी। आरती के पश्चात भीड़भाड़ में उक्त महिला का मोबाइल फोन (गूगल पिक्सल 10 प्रो) खो गया जिसमें महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट आदि थे। मोबाइल का पता न लगने पर महिला ने पुलिस चौकी हरकी पैड़ी से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई।

हर की पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी द्वारा महिला की मदद के कांस्टेबल नितिन रावत व कांस्टेबल भूपेंद्र गिरी को चौकी क्षेत्र में रवाना किया गया। काफी खोजबीन के पश्चात पुलिस टीम ने उक्त खोया हुआ मोबाइल आज दिनांक 29-04-2026 को बरामद करने में सफलता हासिल की गई। विदेशी महिला को पुनः चौकी बुलाकर मोबाइल फोन उनके सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर महिला द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए मददगार कार्यशैली की प्रशंसा की गई।

Share This Article