Ad imageAd image

अल्मोड़ा में पारंपरिक होली का आयोजन, लोक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

Live 1 Min Read
1 Min Read

अल्मोड़ा में पारंपरिक होली का आयोजन, लोक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति: अल्मोड़ा में पारंपरिक कुमाऊंनी होली का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। होली के पारंपरिक रंग और गीत वातावरण में उत्साह भर रहे थे।

राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में इन दिनों बैठकी होली) का दौर चरम पर है. यह परंपरा न सिर्फ ऐतिहासिक है, बल्कि कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाती है. माना यह भीजाता है कि बैठकी होली का इतिहास 1000 साल से भी अधिक पुराना है, जिसकी शुरुआत सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से ही हुई थी. कुमाऊं में बैठकी होली की शुरुआत हर साल पौष माह के पहले रविवार से होती है. यह परंपरा बसंत पंचमी तक चलती है और फिर होली के त्योहार तक इसका उत्साह अपने चरम पर होता ह औऱ . इन दिनों रामनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा और हल्द्वानी जैसे शहरों में होली गायन की धुनें गूंज रही हैं.

Share This Article