हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निकली तिरंगा रैली

उत्तराखंड 3 Min Read
3 Min Read

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निकली तिरंगा रैली

खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित की गई विशाल साइकिल रैली

हरिद्वार, शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 09 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज छठे दिन हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा रैली एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सिमरनजीत कौर, सचिव/सिविल जज (एस.डी.), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली को रवाना करने से पूर्व मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों एवं युवाओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया।
साइकिल रैली में कुल 457 युवाओं, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर एवं देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। रैली खेल परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस खेल कार्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के समापन पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए लकी कूपन ड्रॉ का आयोजन किया गया। साइकिल रैली को कुल चार वर्गों में विभाजित किया गया था। लकी कूपन के माध्यम से प्रत्येक वर्ग से पांच-पांच विजेताओं, कुल 20 विजेताओं, को आकर्षक सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि श्रीमती सिमरनजीत कौर एवं जिला खेल अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी ने मुख्य अतिथि, सभी 457 युवा प्रतिभागियों एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
साथ ही, जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भी तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। इन रैलियों में छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया साथ ही लक्सर में तिरंगा बाइक रैली भी निकाली गई।
इस मौके पर खेल कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article