जनपद में 15 अक्टूबर तक सड़क गड्डा मुक्त कार्य में प्रगति लाएं

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

जनपद में 15 अक्टूबर तक सड़क गड्डा मुक्त कार्य में प्रगति लाएं।

अधीक्षण अभियंता लोनिवि को प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट सीडीओ को देने के निर्देश।

रुद्रपुर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को जल जीवन मिशन एवं मानसून के बाद गड्डा मुक्त सड़क को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अच्छी सड़क व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए सड़क व पेयजल महकमें के अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को गड्डा मुक्त सड़क को लेकर प्रत्येक खंडों से पहले चरण में दस-दस सड़क मार्गों की सूची सीडीओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि प्राथमिकता के तहत गड्ढा मुक्त सड़क मार्ग का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने एवं अधीक्षण अभियंता लोनिवि को प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट भी सीडीओ को देने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के तीनों खंडों को आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र आज ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पेयजल महकमें को मानसून उपरांत पेयजल योजनाओं की टेस्टिंग कराने के भी निर्देश दिए।

- Advertisement -

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी,अपर ज़िलाधिकारी पंकज उपाध्याय, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी,अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती,नोडल अधिकारी जेजेएम ईई मनीष कुमार,सुनील जोशी,विवेक सक्सेना,गजेन्द्र सिंह,मोहित कुशवाह,ईई एनएच महेंद्र कुमार,पीडीएनएचएआई अंचल बंसल,डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल,विजय कुमार पाल,बीएस रौतेला,एसीएमओ डॉ.हरीश पांडे भौतिक रूप से तथा सभी एसडीएम व नगर आयुक्त वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Share This Article