Ad imageAd image

द्वितीय केदार श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, 19 नवम्बर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी बाबा की उत्सव डोली

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

द्वितीय केदार श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, 19 नवम्बर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी बाबा की उत्सव डोली

जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित पंचकेदारों में द्वितीय केदार भगवान श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट सोमवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। भगवान मध्यमहेश्वर के जयकारों के बीच कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की मध्यमहेश्वर धाम यात्रा का समापन हो गया।

कपाट बंद होने के पश्चात भगवान मध्यमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए प्रस्थान कर रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 16 नवम्बर को भगवान की उत्सव डोली मध्यमहेश्वर धाम से प्रस्थान कर गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके पश्चात 17 नवम्बर को डोली गौण्डार से प्रस्थान कर राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी। 18 नवम्बर को रांसी से प्रस्थान कर डोली गिरिया गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 19 नवम्बर को भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली गिरिया गांव से प्रस्थान कर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी।

भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचने पर धार्मिक परम्पराओं के अनुसार स्वागत एवं पूजा-अर्चना सम्पन्न की जाएगी। इसके पश्चात आगामी शीतकाल में भगवान मध्यमहेश्वर की पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में ही सम्पन्न होगी। श्रद्धालु शीतकाल के दौरान यहीं पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

- Advertisement -

Share This Article