देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर के दर्शन के लिए एक निःशुल्क तीर्थ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। उत्तराखंड कांग्रेस के पीसीसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा आयोजित इस यात्रा में मसूरी क्षेत्र के लगभग 350 महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। तीर्थ यात्रा की बसों को उत्तराखंड कांग्रेस की कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, उपेंद्र थापली, आयोजक सुरेंद्र सिंह रावत और महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा ने संयुक्त रूप से धार्मिक झंडा दिखाकर रवाना किया।
मां शाकुंभरी देवीसे सुख-समृद्धि की कामना
मसूरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण पूरे माहौल में अपार उत्साह और धार्मिक भक्ति की लहर देखने को मिली। आयोजक सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मसूरी क्षेत्र के आम जनों और श्रद्धालुओं को मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कराने का अवसर प्रदान करना और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना करना है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आने-जाने और दर्शन की व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा गया था, जिससे सभी यात्रियों में भारी खुशी देखी गई।तीर्थ यात्रा के इस पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने शामिल होकर मां का प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आस्था, आपसी सहयोग और सेवा भाव से भरे इस कार्यक्रम में तीर्थ यात्रा के साथ-साथ भंडारे के आयोजन ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। सभी श्रद्धालुओं ने मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।







