भोजन के साथ पौष्टिक बिस्किट, अक्षय पात्र की नई पहल ने जीता बच्चों का दिल

News 2 Min Read
2 Min Read

देहरादून। बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने की दिशा में अक्षय पात्र फाउंडेशन ने एक और पहल की है। देहरादून में स्कूली बच्चों को भोजन के साथ पौष्टिक बिस्किट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिस्किट मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने उत्साह के साथ इसका स्वाद लिया।बच्चों के पोषण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मिलेट्स यानी श्रीअन्न जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने और स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता पर जोर देते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी बच्चों के बीच पोषण के महत्व को रेखांकित किया है और मिलेट्स को पौष्टिक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है।इसी पोषण-केंद्रित सोच को आगे बढ़ाते हुए अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से बच्चों को भोजन के साथ पौष्टिक बिस्किट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों के भोजन में अतिरिक्त पोषण और ऊर्जा का विकल्प जोड़ना है। बिस्किट पाकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने इसे स्वाद के साथ खाया और इसकी सराहना की। अक्षय पात्र फाउंडेशन लंबे समय से स्कूली बच्चों तक पौष्टिक भोजन पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। भोजन के साथ पौष्टिक बिस्किट की यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है।

Share This Article