भारत निर्वाचन आयोग ने नई मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी की, पढिये पूरी खबर

Admin

देहरादून. उत्तराखण्ड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग ने नई मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी कर दी है। राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सम्बंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंड ने बताया कि 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर 6 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 8429459 मतदाता शामिल हैं। इसमें 4364667 पुरुष मतदाता, 4064488 महिला मतदाता एवं 304 थर्ड जेंडर सम्मलित हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि मौजूदा समय में प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812 है जिसमें 87103 पुरुष एवं 2709 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 11733 पोलिंग स्टेशन हैं जिसमें 3462 शहरी क्षेत्रों में हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 8271 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- ICFRE Jobs 2025 : भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद में निकली बम्पर भर्ती

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने क़ई आयुवर्ग में दर्ज मतदाताओं की संख्या के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। उन्हानें बताया कि वर्तमान में 18-19 आयुवर्ग में 144400, 20-29 आयुवर्ग में 1627026, 30-39 आयुवर्ग में सबसे अधिक 2267477, 40-49 आयुवर्ग में 1779879, 50-59 आयुवर्ग में 1233140, 60-69 आयुवर्ग में 780598, 70-79आयुवर्ग में 434870 व 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 162069 वोटर्स शामिल हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि राज्य में वर्तमान में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 83819 है जिसमें 51877 पुरुष, 31938 महिला एवं 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें-17 वर्षीय नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म के मामले में महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कड़ी करवाई के निर्देश दिए

उत्तराखंड में 85 वर्ष से अधिक आयु के 68112 मतदाता दर्ज हैं जिसमें 83819 पुरुष, 27905 महिला एवं 2 थर्ड जेंडर शामिल हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि कोई भी नागरिक 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी,मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तुदास मौजूद रहे।

Share This Article